मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में जदयू के पूर्व एमएलसी के घर पर एनआईए की टीम का छापा

On: Thursday, September 19, 2024 3:19 AM

डेस्क न्यूज़

गया में जदयू की पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी के आवास से इस वक्त एक खबर आ रही है कि इनके घर में एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है। गया पुलिस के एक वरीय अधिकारी के अनुसार एनआईए की टीम गया पहुंची है. गया पहुंचने के बाद उनसे सहयोग करने के लिए बलों की मांग की गई थी। नियमानुसार उन्हें बल उपलब्ध कराया गया है लेकिन यह नहीं स्पष्ट कर सके कि आखिर किस तरह की टीम को रेड करने के लिए जिला पुलिस बल सहयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है। खबर लिखे जाने तक एनआईए की टीम किस मकसद से छापेमारी कर रही है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों बता रहे हैं कि एनआईए के द्वारा यह छापामारी की जा रही है। मनोरमा देवी के आवास को टीम अपने सुरक्षा घेरे में लेकर अपना कार्य कर रही है। घर के अंदर पदाधिकारी किससे क्या पूछताछ कर रहे हैं ये भी अस्पष्ट है। छापेमारी का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों की मानें तो एनआईए के द्वारा छापेमारी की गई है। मनोरमा देवी के घर आने जाने वाले लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |