मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: वजीरगंज में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

On: Saturday, December 7, 2024 2:20 PM


गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हुए दो भीषण सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पहली घटना: फोरलेन बाईपास पर बाइक की आमने-सामने टक्कर

पहला हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे गया-राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-82 पर वजीरगंज के दखिनगांव फोरलेन बाईपास चौक के पास हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 22 वर्षीय युवक मनीष कुमार की मौत हो गई। मृतक नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के तख्तरोजा गांव निवासी संजय यादव का पुत्र था।

मनीष अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था और फतेहपुर से काम निपटाकर घर लौट रहा था। उनकी मां संजू देवी ने बताया कि मनीष की इसी वर्ष जुलाई में शादी हुई थी। हादसे में घायल दूसरे युवक की पहचान गया के चाणक्यपुरी निवासी वरुण प्रकाश के रूप में हुई है। वह नवादा से गया लौट रहा था। वरुण को प्राथमिक उपचार के बाद एएनएमसीएच गया रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

दूसरी घटना: बेलदारी गांव के पास पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर

दूसरा हादसा तरवां के पास बेलदारी गांव में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में फतेहपुर थाना क्षेत्र के मेयारी गांव निवासी विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सचिन को वजीरगंज सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक विकास के परिजन शव को घर ले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर परिजन सहमत होंगे तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। हादसों से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण बढ़ते हादसों पर नाराजगी जताई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |