मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज | फतेहपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: रुई धुनने की मशीन में फंसकर युवक की मौके पर मौत

On: Tuesday, November 18, 2025 2:31 PM

फतेहपुर: मंगलवार शाम गया जिले के फतेहपुर ब्लॉक के निकट स्थित एक फर्नीचर एवं तोशक-रजाई की दुकान पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब दुकान मालिक रुई धुनाई मशीन में फंस गए और कुछ ही पलों में उनकी जान चली गई।

मृतक की पहचान रुपिन गांव निवासी गोल्डन मंसूरी (आयु लगभग 38 वर्ष), पिता गुलाम मियाँ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोल्डन मंसूरी शाम को रोज की तरह अपनी दुकान पर रुई धुनाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ मशीन के तेज घूमते रोलर में फंस गया। मशीन की रफ्तार इतनी तेज थी कि देखते-देखते पूरा शरीर अंदर खिंच गया। आसपास के लोग दौड़े और मशीन की बिजली काटने की कोशिश की, लेकिन तब तक गोल्डन मंसूरी की सांसें थम चुकी थीं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को मशीन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |