मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में डबल मर्डर या सुसाइड? महिला और युवक के शव मिलने से सनसनी

On: Tuesday, September 23, 2025 3:19 AM

गया। जिले के कोंच थाना क्षेत्र के रेना गुमटी के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला और एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतकों की पहचान गुरारू थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी चंदन चौधरी (23 वर्ष) और पूजा देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

महिला चार बच्चों की मां, युवक भी था विवाहित

घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़

स्थानीय सूत्रों के अनुसार पूजा देवी चार बच्चों की मां थीं। उनके परिवार में पति महादेव गोरवामी सहित दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वहीं, युवक चंदन चौधरी भी विवाहित था और एक बच्चे का पिता था। बताया जाता है कि दोनों हाल ही में दिल्ली से अपने गांव लौटे थे।

घटनास्थल से आधार कार्ड और जहरीला पदार्थ बरामद

पुलिस जांच में घटनास्थल से चंदन चौधरी का आधार कार्ड, मोबाइल फोन और एक जहरीला पदार्थ बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि मामला हत्या का हो सकता है, हालांकि आत्महत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही कोंच थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

इलाके में चर्चाओं का दौर

घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट: महताब अंसारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |