मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: गया-पटना रेलखंड के चाकन्द स्टेशन के पास गोलाबारी में एक व्यक्ति को लगी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

On: Friday, January 31, 2025 10:30 AM

देवब्रत मंडल

गया-पटना रेलखंड के चाकन्द स्टेशन के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही चाकन्द थाना और गया रेल थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल हुए व्यक्ति का नाम सुदर्शन बताया जा रहा है जो कि चाकन्द थाना क्षेत्र के मौलवीचक गांव का रहनेवाला है। घायल के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।

गोलीबारी की घटना के पीछे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर, गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को जब घटना की जानकारी प्राप्त हुई तो दलबल के साथ चाकन्द पहुंच गए हैं। जिन्होंने कहा कि घटना उनके न्यायिक क्षेत्र में हुई है या नहीं। इसका पता लगाया जा रहा है। इधर चाकन्द थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत आता है। हालांकि इस मामले में अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में हुई है लेकिन गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। घटना के पीछे के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: गया के चाकंद में भीषण आगलगी, घर में झुलसकर दंपति की मौत  | बेलागंज में सख्त वाहन जांच, 10 वाहनों से ₹91 हजार का जुर्माना, कई वाहन जब्त | गया के खिजरसराय में करंट से तीन की मौत, प्रशासन ने हाईटेंशन तार टूटने की खबरों को किया खारिज | वज़ीरगंज में जीविका का रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला: 1872 युवाओं का पंजीकरण, 938 को मिला रोजगार प्रस्ताव | आरा–गढ़हनी सेक्शन में मेमू ट्रेन से ट्रैक्टर टकराया, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा | गांधी मैदान में मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज़, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया उद्घाटन | अब से कुछ ही देर में गांधी मैदान में सजेगा ज्ञान और संस्कृति का मंच, मगध पुस्तक मेला उत्सव का उद्घाटन | ब्रेकिंग न्यूज: करियादपूर बाजार पुल के समीप संदिग्ध अवस्था में शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी | गया में जमीन मालिकों को बड़ी राहत: 12–13 साल से रोक सूची में फंसी 6 जमीनें हुईं मुक्त | वायरल वीडियो पर जीतनराम मांझी का तीखा पलटवार, बोले— “मुसहर के बेटे को अब न बदनाम किया जा सकता है, न गुमराह” |