मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित इस केंद्र की परीक्षा पुनः होगी, जाने क्यों? अधिकारी ने बताया कारण

On: Monday, December 16, 2024 10:09 AM

देवब्रत मंडल


बिहार की राजधानी पटना स्थित आराध्या परीक्षा केंद्र पर आर.आर.बी. की 16 दिसंबर की प्रथम पाली की परीक्षा पुनः होगी। इस आशय की जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नयी तिथि की घोषणा की जाएगी। श्री चंद्र ने बताया कि सभी रेल भर्ती बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर CEN-03/2024 के अंतर्गत JE/DMS/CMA की नियुक्ति हेतु ऑनलाईन परीक्षा दिनांक 16.12.2024 से 18.12.2024 तक आयोजित की जा रही है। 16.12.2024 को तकनीकी कारणवश देश भर के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा 09.00 बजे के बदले 10.15 बजे शुरू हुई, इनमें पटना के 29 परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं।

सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा परंतु पटना के केंद्र संख्या 40111 आराध्या परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में विलंब के कारण शामिल होने से इंकार किया गया। ऐसी स्थिति में केंद्र संख्या 40111 आराध्या परीक्षा केंद्र की प्रथम पाली की परीक्षा को पुनः निर्धारित किया गया है। जिसे एक सप्ताह के भीतर पुनः ले लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

📰 Latest:
10 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के इश्क में अंधे बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को ईंट-पत्थरों से कूचकर मारा | गया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस ने जब्त किया शव, पति समेत 4 पर केस दर्ज | मानपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गया GRP को सौंपा गया आरोपी | गया जंक्शन पर बैग खोलते ही RPF के उड़े होश! निकली 14.835 किलो चांदी, आयकर विभाग तक पहुंचा मामला | रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मोदी कैबिनेट ने 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस की दी मंजूरी, खाते में आएंगे ₹17,951 | दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ |