मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: करियादपूर बाजार पुल के समीप संदिग्ध अवस्था में शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

On: Tuesday, December 23, 2025 3:10 AM

फतेहपुर थाना क्षेत्र के करियादपूर बाजार स्थित पैमार नदी पुल के समीप पानी में एक व्यक्ति का शव दिखने से मंगलवार की सुबह इलाके में हड़कंप मच गया। अहले सुबह स्थानीय ग्रामीणों की नजर पुल के नीचे पानी में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना फतेहपुर थाने को दी गई।

ग्रामीणों की लगी भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक शव को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं, जिससे माहौल गमगीन और तनावपूर्ण बना हुआ है।

मृतक की पहचान ललन सिंह, निवासी जगरनाथपुर गांव के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मौके पर मौजूद है और शव को बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार शव के बाहर निकाले जाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |