मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: बेलागंज में आचार संहिता उल्लंघन; राजद और जन सुराज पार्टी पर केस दर्ज

On: Tuesday, October 22, 2024 7:03 PM

बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दो प्रमुख राजनीतिक दलों पर मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि अंचल अधिकारी बेलागंज के आवेदन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जन सुराज पार्टी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोप है कि राजद के 50 से 60 समर्थकों ने बिना अनुमति के पार्टी का झंडा लेकर बेलागंज में जुलूस निकाला। वहीं, जन सुराज पार्टी द्वारा प्रखंड के रिसौद गांव में बिना सिंगल विंडो सिस्टम से अनुमति लिए तम्बू लगाया गया। इन दोनों घटनाओं को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए बीएनएस की धारा 174 और 223 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम है, जिससे उपचुनाव के दौरान आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |