मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल

On: Thursday, July 2, 2026 8:53 AM

गया जंक्शन पर गुरुवार की सुबह वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गिरकर एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारण 12330 आनंद विहार-सियालदाह वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रोक ली गई। इस घटना के कारण करीब 15 मिनट ट्रेन रुकी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन रनिंग अवस्था में थी और एक वृद्ध यात्री चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान यात्री का संतुलन बिगड़ गया और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गैप(खाली जगह) में गिरने लगा। कुछ दूर तक यात्री गैप में रगड़ खाते हुए दूर चला गया।

घटनास्थल पर लगी लोगो की भीड़


शोर होने पर ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद यात्री को बाहर निकाला गया। खबर लिखे जाने तक घायल यात्री का विवरण नहीं उपलब्ध हो सका है।
इस घटना की जानकारी प्राप्त होते ही डिप्टी एसएस कार्यालय से गया रेल अनुमंडल अस्पताल को इसकी सूचना दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे अस्पताल में घायल यात्री का ईलाज किया जा रहा है। यहां के चिकित्सक ने बताया कि अभी यात्री का नाम व पता नहीं पूछा गया है। पहले ईलाज जरूरी है, जो किया जा रहा है।
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। अब देखना ये है कि जब ट्रेन प्लेटफॉर्म से खुल रही थी तो ट्रेन को सुरक्षित पास कराने के लिए ड्यूटी पर लगाए गए आरपीएफ के जवान मौजूद थे या नहीं।
बहरहाल इस घटना को लेकर गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |