मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज

On: Sunday, August 30, 2026 12:49 PM

चेहराकलां: कटहरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चेहराकलां में पदस्थापित 27 वर्षीय बीपीएससी शिक्षिका मधु पाल ने शनिवार को अपने किराये के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब शाम को उनके पति के कहने पर मकान मालिक ने कमरे में झांककर देखा। पुलिस ने देर रात दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और फोरेंसिक टीम (FSL) की मदद से साक्ष्य जुटाए।

ड्यूटी से लौटने के बाद उठाया खौफनाक कदम प्राप्त

जानकारी के अनुसार, शिक्षिका मधु पाल रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद शनिवार को ही वापस लौटी थीं। उन्होंने समय पर स्कूल पहुंचकर अपना शिक्षण कार्य किया और दोपहर करीब एक बजे विद्यालय के समीप स्थित अपने किराये के मकान (ललन श्रीवास्तव का मकान) पर लौट आईं।

शाम को मधु के पति ने मकान मालिक को फोन कर चिंता जताई कि वह काफी देर से फोन नहीं उठा रही हैं, इसलिए वे कमरे पर जाकर बात करा दें। मकान मालिक ने जब कमरे के बाहर से आवाज लगाई, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने खिड़की से अंदर झांका, तो मधु का शव पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता हुआ मिला।

देर रात पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, PMCH रेफर हुआ शव

मकान मालिक की सूचना पर कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रात करीब 11 बजे पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहले सदर अस्पताल, हाजीपुर भेजा। हालांकि, वहां पोस्टमार्टम न हो पाने के कारण शव को पीएमसीएच (पटना) रेफर किए जाने की बात सामने आ रही है।

परिजनों को नामंजूर थी शादी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले (कल्याणपुर प्रखंड, गांव मसवानपुर) की रहने वाली मधु पाल ने करीब एक साल पहले चेहराकलां के इस विद्यालय में योगदान दिया था। बताया जा रहा है कि लगभग तीन महीने पहले ही उन्होंने यूपी के कन्नौज जिले (थाना ठरिया, गांव सरसई) निवासी गौरव कुमार पाल के साथ प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शिक्षिका के माता-पिता और परिजन इस शादी के सख्त खिलाफ थे। शादी की बात सामने आने पर परिजनों ने पूर्व में विद्यालय पहुंचकर इसका विरोध भी जताया था। पुलिस फिलहाल पारिवारिक विवाद और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |