मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर फतेहपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

On: Thursday, September 25, 2025 4:38 PM

फतेहपुर। नगर पंचायत स्थित झंडा चौक पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के प्रणेता और एकात्म मानववाद के प्रबल प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का राजनीतिक जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा का आदर्श उदाहरण है। उन्होंने ‘अंत्योदय’ का जो सपना देखा था, वही आज भाजपा की नीतियों में परिलक्षित होता है। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना ही उपाध्याय जी की सबसे बड़ी सोच थी।

भाजपा नेता कृष्ण सिंह ने कहा कि उपाध्याय जी ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं माना, बल्कि उसे जनकल्याण और राष्ट्र उत्थान का साधन बताया। वहीं देवीलाल यादव ने उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत की चर्चा करते हुए कहा कि यह विचारधारा आज भी समाज को दिशा देने में प्रासंगिक है। जितेंद्र चौधरी ने कहा कि युवाओं को उपाध्याय जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

जयंती समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपाध्याय जी की विचारधारा से देश की राजनीति को नई दिशा मिली। उन्होंने गरीब, शोषित और वंचित तबके के लिए जो सोच रखी, वही आज सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के रूप में फलित हो रही है।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि पार्टी अपने आदर्शों और पुरोधाओं को हमेशा सम्मान देती है। पुष्पांजलि अर्पण के बाद उपस्थित जनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |