न्यूज शेयर करें

टिकारी संवाददाता: मुख्यमंत्री द्वारा जनसंख्या नियंत्रण पर दिए गये बयान को अमर्यादित बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को टिकारी में उनका पुतला लहराया। भाजपा के नगर मण्डल इकाई द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला के साथ मुख्य बाजार में भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की। फिर बेलहड़िया मोड़ सीएम नीतीश कुमार के पुतला को आग के हवाले कर दिया। नगर मण्डल अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया ने कहा कि मुख्यमंत्री का अमर्यादित बयान बताता है कि वे मानसिक संतुलन खो चुके है। ऐसा बयान समाज कभी भी समर्थन नही करेगा। चौरसिया ने कहा कि महज माफी मांग लेने से उनके बयान से देश का लज्जित हुआ समाज माफ नही करेगी। राज्य में भ्रष्टाचार, अपराध, गुंडाराज, लूट-गरीबी चरम पर है। इसपर सरकार को ध्यान केंद्रित करना होगा। पार्टी सीएम के इस्तीफे की मांग करता है। पुतला दहन में नगर महामंत्री प्रभाष आनंद, सुधीर कुमार, रमेश कुमार, संजय गुप्ता, मोहित चौरसिया, राजेश रजक, रंजीत कुमार, गुंजन कुमार, राजू ठाकुर, अनिरुद्ध शर्मा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वंही भाजपा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अनिल पासवान की अध्यक्षता में पंचानपुर स्थित अंबेडकर चौक के समीप कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन कर विरोध जताया। लोगो ने पंचानपुर मुख्य बाजार देवी स्थान से सड़क प्रदर्शन करते हुए अंबेडकर चौक पर पुतला दहन किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री सिंधु जैन, उतरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष माया कुमारी सिंह, कोंच दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र, शशि प्रियदर्शी, संजय गुप्ता, सुमित कुमार, पंकज शर्मा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categorized in:

Politics,

Last Update: November 8, 2023