देवब्रत मंडल
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/11/image_editor_output_image-1697847812-1701268660425.jpg)
गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की शाम एक बाइक सवार ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी रामेश्वर प्रसाद को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्र रहा कि मौके पर गश्त कर रही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अपने वाहन से पहले जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद समुचित इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है।
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/11/image_editor_output_image1931824654-1701269571089-1024x704.jpg)
जबकि वाहन घटनास्थल के आसपास ही लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामशिला-प्रेतशिला रोड से एक बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ तेज रफ्तार से आ रहा था। इस बीच सेवानिवृत्त रेलकर्मी रामेश्वर प्रसाद बालाजी नगर मोड़ पर से गुजर रहे थे और उनमें जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर काफी दूर जा गिरे। जिससे इनके सिर में गहरी चोट आई और रक्तस्राव ज्यादा होने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक ने हालांकि बचाने की कोशिश की लेकिन असंतुलन खो देने के कारण यह दुर्घटना हो गई। इसी बीच वहीं से गुजर रही पुलिस ने तत्काल घायल को अपने वाहन से आसपास ले गई। घायल रामेश्वर प्रसाद के पुत्र रविन्द्र मेहता ने बताया कि मौके से बाइक चालक को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं वाहन(बाइक) घटनास्थल के पास ही स्थानीय लोगों की देखरेख में रखा गया है।