न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम के सभागार में जहां एक तरफ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक हो रही थी तो दूसरी तरफ कार्यालय परिसर में बुधवार को एक वार्ड के पार्षद के वाहन चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति का पैर बुरी तरह कुचल गया है। इस घटना का न्यूज़ कवरेज करने के लिए वीडियो बना रहे एक मीडियाकर्मी को वीडियो बनाने से वाहन पर रहे दो लोगों ने रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो गया था।

देखें वीडियो

वीडियो 📸


हालांकि परिसर में मौजूद मीडियाकर्मी से वाहन पर रहे लोगों से बहस भी हुई। बाद में उसी वाहन से घायल को इलाज के लिए स्थानीय जयप्रकाश नारायण अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच यहां रहे निगम के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम भागवत है जो कि निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। जो अपने पेंशन के सिलसिले में कार्यालय आए हुए थे, इसी बीच यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि घायल सेवानिवृत्त निगमकर्मी गया नगर निगम के कर्मचारी सुरेंद्र दास के रिश्ते में चाचा लगते हैं।

Categorized in:

Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: November 29, 2023