न्यूज शेयर करें

फतेहपुर-गया सड़क मार्ग पर पकरी गांव के समीप एक बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक को अनियंत्रित फोर व्हीलर ने बाइक सवार में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना मंगलवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद परिजन एवं ग्रामीण चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गया। जहां चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुधीर कुमार पिता महेश्वर यादव ग्राम नीमदोहर, प्रखंड टनकुप्पा के रूप में हुआ। फतेहपुर थाना प्रभारी कुमार सौरव ने बताया कि सड़क दुर्घटना युवक की मौके पर मौत हो गई है। दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसका पता नहीं चल पाया है।

कठिआौंध गांव के समीप सड़क हादसे में घायल व्यक्ति

वहीं एक अन्य घटना में फतेहपुर थाना क्षेत्र के गया रजौली सड़क मार्ग के कठीऔंध गांव के समीप कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमे थाना क्षेत्र के सिदरिया गांव निवासी युनुस अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार शाम की है। कार सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगो ने फतेहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गया रेफर कर दिया। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Categorized in:

Gaya,

Last Update: December 12, 2023