न्यूज शेयर करें

देवब्रत मंडल

गया नगर निगम कार्यालय में दोपहर बाद एक पुलिस पदाधिकारी के पहुंचने के बाद यहां हलचल मच गई। बुधवार को दोपहर बाद निगम कार्यालय परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक(सदर) की गाड़ी पहुंची तो यहां मौजूद लोगों के बीच हलचल पैदा हो गया। लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर अचानक पुलिस की टीम क्या करने पहुंची है।

निगम सूत्रों ने बताया कि निगम परिसर में एएसपी(सदर, गया) पारसनाथ साहू पहुंचे और सीधे राजस्व विभाग के कार्यालय में गए। यहाँ कुछ फ़ाइल को देखने को बाद रिकॉर्ड रूम के कार्यालय की ओर उन्होंने रुख कर लिए। किसी को कुछ नहीं पता चल रहा है कि आखिर एएसपी के अचानक निगम कार्यालय आने की वजह क्या है। किस बिंदु पर लेकर जांच करने आए हैं। यह कोई निगमकर्मी बताने को तैयार नहीं हैं।

Categorized in:

Bihar, Gaya, MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: December 20, 2023