मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी: पुल पर खड़ी ट्रैक्टर में बाइक की टक्कर, बाइक चालक की मौत

On: Tuesday, March 4, 2025 5:14 PM

टिकारी संवाददाता: पंचानपुर पुल पर खड़ी एक ट्रैक्टर में पीछे से बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचानपुर थानाक्षेत्र के दरियापुर ग्राम निवासी टुनटुन यादव (27 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार टुनटुन बेलागंज थाना क्षेत्र के गहरपुर ग्राम स्थित अपनी बहन के ससुराल से दशकर्म की क्रिया में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। इसी क्रम में टुनटुन की बाइक पुल पर खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पंचानपुर थाना की पुलिस व डायल 112 की टीम ने घायल टुनटुन को लेकर मगध मेडिकल अस्पताल गया में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई। जिसके बाद पंचानपुर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। मंगलवार की दोपहर टुनटुन यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। पंचानपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |