
टिकारी संवाददाता: पंचानपुर गया मुख्य मार्ग मे सीयूएसबी के समीप डम्फर की टक्कर से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरी ग्राम के रहने वाले अशोक शर्मा (45 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार अशोक शर्मा अपने बाइक से गया से घर लौट रहे थे। इसी क्रम मे सीयूएसबी के समीप सामने से आ रही अज्ञात डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद डम्फर चालक गाड़ी सहित भागने में सफल रहा। घटना की सूचना के बाद स्थल पहुंची पंचानपुर ओपी की पुलिस ने बुरी तरह जख्मी अशोक शर्मा को स्थानीय लोगों की मदद से मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल गया ले जाकर भर्ती कराया। जंहा इलाज शुरू होते ही मौत हो गई। पंचानपुर ओपी अध्यक्ष राम राज सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली हाइवा का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।