मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में पहला, बिहार का पांचवां और देश के 59 वें ‘किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी’ शोरूम का हुआ शुभारंभ

On: Sunday, December 8, 2024 2:23 PM

विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम के रूप में गया में पहला, बिहार का पांचवां और देश के 59 वें ‘किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी’ शोरूम का हुआ आगाज रविवार को गया शहर के राय काशीनाथ मोड़ के पास स्वराजपुरी रोड में हुआ। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतनराम मांझी एवं हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक सह प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

गया में डायमंड एंड ज्वेलरी का यह अबतक का सबसे बड़ा एवं आकर्षक शोरूम है। इस शोरूम के शुभारंभ के मौके पर प्रबंध निदेशक श्री ढोलकिया ने कहा कि देश के विकास के लिए आर्थिक मजबूती जरूरी है और गया में इस शोरूम के खुल जाने से गयवासियों को इसका लाभ होगा। उन्होंने बताया कि बिहार में पांचवां और गया का पहला तथा देश में 59 वां शोरूम है। देश के किसी शोरूम में किसना डायमंड एंड ज्वेलरी की दुकान से आभूषणों की खरीदारी करने पर कीमत में समानता होगी। जिस कीमत पर बंगलोर आदि बड़े शहरों के शोरूम में मिलेगा उसी कीमत पर ही गया में भी मिलेगा। उन्होंने हरि कृष्णा ग्रुप के शुरुआती दौर से लेकर अबतक की दास्तां सुनाई। कहा गुजरात के एक किसान परिवार से आने वाले हम सभी चार भाइयों ने ईमानदारी और मेहनत की बदौलत यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने बताया देश का पहला हरि कृष्णा ग्रुप है जो अपने नौ हजार कर्मचारियों को उनके अपने घर और अपनी कार का सपना पूरा किया है। जो उनके कर्मचारी खाते हैं वहीं उनके परिवार भी खाते हैं। उन्होंने गया में फ्रेंचाइजी लेने वाले समूह के सदस्यों को इस बात के लिए बधाई दी कि उन्होंने किसना डायमंड एंड ज्वेलरी का आकर्षक शोरूम खोला है, इसमें उनका हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री मांझी ने श्री ढोलकिया और फ्रेंचाइजी लेने वाले ग्रुप के सदस्यों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि गया अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को आगे बढ़ाने में यह शोरूम सहायक साबित होगा। उन्होंने इस शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जदयू के गया जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू वर्णवाल ने उद्धघाटन समारोह को संबोधित करते हुए इस दुकान के तरक्की की कामना की। इस मौके पर शहर के कई प्रतिष्ठित व्यवसायी, प्रबुद्ध नागरिक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |