मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य स्वागत, गया के लिए निकली ‘संविधान बचाओ पदयात्रा’ में शामिल

On: Saturday, May 3, 2025 5:18 PM

[adinserter block=”1″]

मगध लाइव डेस्क: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार का शनिवार को बेलागंज स्थित महाबोधि कॉलेज के समीप कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत उनके गया के लिए निकली संविधान बचाओ पदयात्रा के क्रम में हुआ, जो पटना से शुरू की गई है।

[adinserter block=”2″]

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग से पटना से गया की ओर रवाना हुए थे। बेलागंज पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं, बुके और सम्मानचिन्हों के साथ ज़ोरदार अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश कमिटी के प्रतिनिधि विजय कुमार मिठू ने श्री कुमार को महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान की तस्वीरें भेंट कीं। साथ ही उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव ललन कुमार दास, बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष राम विनय शर्मा, जिला महासचिव धर्मेंद्र सिंह, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. बैदेही शरण, प्रो. विनोद कुमार टुन्ना, प्रो. मदन कुमार और प्रो. संजय पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

[adinserter block=”2″]

नेताओं ने इस दौरान उच्च न्यायालय द्वारा वित्त रहित अनुदानित डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को यूजीसी के मानकों पर आधारित नियमित वेतनमान और पेंशन देने के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से इस फैसले को जल्द लागू करने की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |