मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दानापुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियारों के जखीरे के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार, पटना को दहलाने की थी साजिश

On: Sunday, August 16, 2026 10:59 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क | दानापुर

राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए हथियारों के बड़े जखीरे के साथ सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने और इलाके में दहशत फैलाने की फिराक में थे। शाहपुर थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में होने वाली एक संभावित बड़ी घटना टल गई है।

रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में सिटी एसपी (पश्चिमी) संकेत कुमार ने इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर थाने के मुबारकपुर कृषि फार्म के पास कुछ अपराधी स्कॉर्पियो में सवार होकर हथियारों के बल पर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने दल-बल के साथ मुबारकपुर कृषि फार्म इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।

पुलिस टीम ने सबसे पहले मुबारकपुर कृषि फार्म निवासी प्रद्युम्न कुमार के घर पर दबिश दी। पुलिस ने उसे एक देसी पिस्तौल व एक गोली के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रद्युम्न से हुई कड़ी पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के ठिकानों का खुलासा कर दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर गैंग के छह अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रद्युम्न कुमार, सन्नी कुमार, गोलू कुमार, मैनेजर राय, समीर खान, साहिल कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो मुख्य रूप से शाहपुर और मनेर इलाके के निवासी हैं।

गिरफ्तार अपराधियों के छुपने के ठिकानों से पुलिस ने हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है। पुलिस की इस जब्ती में कुल आठ हथियार शामिल हैं, जिनमें पांच देसी पिस्तौल, दो देसी पिस्टल और एक रिवॉल्वर शामिल है। हथियारों के अलावा पुलिस ने 35 जिंदा कारतूस, सात खोखे, छह मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल होने वाली एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से मैनेजर राय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ शाहपुर थाने में पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी सातों अपराधियों से सघन पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |