मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलकर्मियों के लिए बड़ी राहत : बिहार-झारखंड की मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब रेलवे कॉलोनियों में भी मिलेगा – मिथलेश कुमार

On: Friday, October 24, 2025 5:38 PM

गया। पूर्व मध्य रेल (ECR) के अंतर्गत आने वाले रेलकर्मियों और अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब बिहार और झारखंड सरकार की ओर से लागू की गई मुफ्त बिजली योजनाओं का लाभ रेलवे कॉलोनियों में रहने वाले कर्मियों को भी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

एआईआरएफ से संबद्ध ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) की सक्रिय पहल के बाद रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। यूनियन के महामंत्री एवं एआईआरएफ के उपाध्यक्ष एस.एन.पी. श्रीवास्तव ने पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, हाजीपुर को पत्र लिखकर यह मांग की थी कि—
बिहार में रहने वाले रेलकर्मियों को राज्य सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना और झारखंड में रहने वाले रेलकर्मियों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिया जाए।

“रेलकर्मी देश की जीवनरेखा चलाने में दिन-रात मेहनत करते हैं। उनके परिवारों को इस योजना का लाभ मिलना न्यायसंगत और आवश्यक है।”
— मिथलेश कुमार, एआईआरएफ नेता

यूनियन ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि रेलवे कॉलोनियों में रहने वाले कर्मचारी भी उन्हीं राज्यों के नागरिक हैं, जहां ये कॉलोनियां स्थित हैं। ऐसे में उन्हें राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित रखना उचित नहीं है।

श्रीवास्तव ने कहा कि रेलकर्मी भी अपने परिवारों सहित राज्य के नागरिक हैं और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त होता है, इसलिए बिजली योजना में किसी तरह का भेदभाव अनुचित है।

यूनियन की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए, महाप्रबंधक (कार्मिक) कार्यालय, हाजीपुर ने प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता, पूर्व मध्य रेल को तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया है, ताकि रेलकर्मियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

इस संबंध में ईसीआरकेयू के केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह एआईआरएफ नेता मिथलेश कुमार ने बताया कि यूनियन लगातार रेलकर्मियों के हित में कार्य कर रही है। उनकी निरंतर पहल और प्रयासों के परिणामस्वरूप अब यह उम्मीद की जा रही है कि रेलवे कॉलोनियों में रहने वाले हजारों परिवारों को जल्द ही राज्य सरकार की मुफ्त बिजली योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया का भ्रष्ट थानेदार सस्पेंड: 4.5 लाख लेकर छोड़े थे 9 ओवरलोड ट्रक, आधी रात के ‘काले खेल’ का ऑडियो वायरल | बेलागंज के प्रसिद्ध बाबा कोटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एमपी के उप लोकायुक्त, सपरिवार किया जलाभिषेक | आईआईएम बोधगया में AI प्रशिक्षण का बड़ा कदम, Tiger Analytics के साथ हुआ MoU; 100 विद्यार्थियों और 20 संकाय सदस्यों ने लिया प्रशिक्षण | नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, SC/ST एक्ट में भी कार्रवाई; न्यायिक हिरासत में भेजा | चावल की बोरियों में छिपा था ‘मयखाना’, गया पुलिस ने पकड़ा शराब लदा ट्रक, दो तस्कर गिरफ्तार | छुट्टी लेकर घर लौट रहे ASI की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक महीने पहले हुआ था प्रमोशन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | गया-पटना हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से डायल 112 के ASI की मौत | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ मां-बेटे गिरफ्तार, पड़ोसियों को हथियार का भय दिखाने का आरोप | गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ |