मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ कार सवार ITBP जवान गिरफ्तार

On: Wednesday, November 19, 2025 5:01 PM

बेलागंज: राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर की गई देर रात वाहन जांच के दौरान बेलागंज थाना पुलिस ने एक स्विफ्ट डिज़ायर कार से देशी पिस्तौल बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के अनुसार, मंगलवार की देर रात पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने महाबोधि कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट डिज़ायर (HP 06 A – 6182) को संदिग्ध स्थिति में देखा। जांच के दौरान वाहन के अंदर से एक देशी पिस्तौल मिला।

वाहन चालक से पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे हिरासत में लिया गया। बाद में उसने अपनी पहचान गया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सनौत निवासी विकास कुमार, पिता प्रमोद कुमार, उम्र 36 वर्ष, के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक आईटीबीपी (ITBP) में कार्यरत है और किसी वैवाहिक समारोह से लौट रहा था।

हथियार की बरामदगी और लाइसेंस संबंधी स्पष्ट जानकारी न मिलने के कारण पुलिस ने वाहन और पिस्तौल को जब्त करते हुए विकास कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है कि हथियार वाहन में कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे कोई अन्य कारण या संदिग्ध गतिविधि जुड़ी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार | गोमो जंक्शन पर रेल प्रशासन की घोर संवेदनहीनता: RPF ने जिसे मान लिया था मृत, फरिश्ता बनकर आए पत्रकार और शिक्षकों ने बचाई जान | फतेहपुर में बवाल: चोरी की पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर खानाबदोशों का उग्र हमला, गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त; ASI और महिला सिपाही घायल | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी |