मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गुरपा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त

On: Saturday, September 28, 2024 4:06 AM

गया जिला के गुरपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के बड़गांव के समीप से पुलिस ने अवैध रूप से बालू ढो रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है।

गुरपा थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उन्हें अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। मौके पर से बालू से भरे दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने लाया गया है।

इस मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने खनन विभाग को भी इस मामले की पूरी जानकारी दी है ताकि आगे की जांच और आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

10, 'post_status' => 'publish' ); $latest_posts = new WP_Query($args); if ($latest_posts->have_posts()) : ?>
📰 Latest:
have_posts()) : $latest_posts->the_post(); ?> |