मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डुमरिया में शराब माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम: 10 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1591 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

On: Sunday, August 16, 2026 11:06 PM

मगध लाइव संवाददाता | डुमरिया

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की खेप राज्य में पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बोधि बिगहा थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। डुमरिया-हरिहरगंज मुख्य मार्ग पर गोटिबांध गांव के पास पुलिस ने एक 10 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर ट्रक चालक और तस्कर वाहन को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोधि बिगहा थाना पुलिस को एक पुख्ता सूचना मिली थी कि झारखंड के रास्ते एक बड़े ट्रक में शराब की भारी खेप बिहार लाई जा रही है। इस भनक के लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई और गोटिबांध के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। इसी जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को मुस्तैद देखकर ट्रक का चालक घबरा गया और गाड़ी को वहीं छोड़कर तस्करों के साथ फरार हो गया।

ट्रक के अंदर बना था तहखाना, मिली 180 कार्टन शराब

संदेह होने पर जब पुलिस ने लावारिस हालत में छोड़े गए उस 10 चक्का ट्रक की सघन तलाशी ली, तो तस्करों की चालाकी देखकर हर कोई हैरान रह गया। शराब को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए ट्रक के अंदर एक विशेष गुप्त तहखाना बनाया गया था। जब पुलिस ने इस तहखाने को खोला, तो उसमें से भारी मात्रा में विदेशी शराब के कार्टन निकलने लगे। पुलिस ने मौके से कुल 180 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 1591.2 लीटर बताई गई है।

बरामद शराब का विवरण और पुलिस की कार्रवाई

इस बड़ी जब्ती के संबंध में थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि तस्करों द्वारा लाई जा रही शराब अलग-अलग मात्रा की बोतलों में पैक थी। इसमें 750 एमएल क्षमता वाले 50 कार्टन (कुल 450 लीटर), 350 एमएल क्षमता वाले 50 कार्टन (कुल 450 लीटर) और 180 एमएल वाले 80 कार्टन (कुल 691.2 लीटर) शराब शामिल है। पुलिस ने शराब समेत पूरे ट्रक को विधिवत जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवा दिया है।

फिलहाल, पुलिस जब्त किए गए ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर और इंजन-चेसिस के कागजातों के आधार पर वाहन के असली मालिक और फरार चालक की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि इन सुरागों की मदद से जल्द ही इस अंतरराज्यीय शराब तस्करी में शामिल पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |