मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सिंधूगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भँवारी–कर्मा रोड से 1400 लीटर अवैध देसी शराब जब्त, 8 बाइक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

On: Friday, December 5, 2025 3:26 AM

सिंधूगढ़। सिंधूगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए भँवारी–कर्मा रोड पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 1400 लीटर अवैध देसी शराब से भरे 16 प्लास्टिक बोरों का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई, जबकि तस्करी में उपयोग की जा रही कुल 8 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। बरामद शराब को स्थानीय बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी, जिसके पहले ही पुलिस ने छापेमारी कर तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने बेहद सतर्कता से तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखी और सही समय पर दबिश दी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन और कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है तथा ऐसे अवैध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को शराब माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल | गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार | महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर |