मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया जंक्शन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

On: Saturday, December 6, 2025 5:13 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया की टीम ने ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत शनिवार सुबह एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस ने प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधि के दौरान एक युवक को पकड़कर उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें से एक चोरी का निकला। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्लेटफॉर्म 1B पर संदिग्ध हरकत, पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक

सुबह लगभग 6 बजे, आरपीएफ की टीम—उ.नि. विकास कुमार, प्रधान आरक्षक विवेकानंद शर्मा, आरक्षक शशि शेखर, देवेंद्र प्रसाद कुमार, विकास कुमार (सभी रेसुब गया) तथा सउनि अनिल कुमार चौधरी (अ.आ.शा. गया)—स्टेशन परिसर में संयुक्त गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम जब प्लेटफॉर्म संख्या 1B के हावड़ा छोर पर पहुंची, तो एक युवक पुलिस को देखते ही तेजी से भागने लगा।

संदेह होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और कुछ ही क्षणों में उसे दबोच लिया।

पहचान उजागर, चोरी का मोबाइल बरामद

पूछताछ में युवक ने अपना नाम रूपेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता स्व. शंभू साव, निवासी शिवाला, वार्ड 7, थाना खिजरसराय, जिला गया बताया। बाद में की गई तलाशी में—

  • Vivo कंपनी का काला एंड्रॉयड स्मार्टफोन (लॉक अवस्था में, बिना सिम) — चोरी का
  • Dizo कंपनी का कीपैड मोबाइल — आरोपी का निजी फोन

बरामद हुआ। आरोपी ने स्वीकार किया कि Vivo मोबाइल उसने एक यात्री से चोरी किया था।

जीआरपी ने दर्ज किया मामला

मौके पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरपीएफ ने युवक को जीआरपी थाना गया के हवाले कर दिया। जहाँ उसके विरुद्ध कांड संख्या 344/25, दिनांक 06.12.2025, अंतर्गत धारा 317(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मामला दर्ज कर लिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर नियमित गश्त और निगरानी आगे भी तेज की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत | लड़की के चक्कर में दो गुटों में खूनी संघर्ष और फायरिंग, हथियार व शराब के साथ एक गिरफ्तार | फतेहपुर में बेखौफ शराब तस्कर का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, शराब छोड़कर भागा माफिया | ब्रेकिंग न्यूज: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत, मची चीख-पुकार | गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु | डुमरिया में शराब माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम: 10 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1591 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार |