मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार, मोबाइल और 16 स्कैनर बरामद

On: Sunday, October 13, 2024 8:58 PM

गया। जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए गया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में कोतवाली थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक साइबर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किए गए एक मोबाइल और 16 स्कैनर बरामद किए गए हैं।

गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि 13 अक्टूबर 2024 को, एक पीड़ित ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उसके मोबाइल का उपयोग कर 40,000 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस सूचना के आधार पर कोतवाली थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस टीम ने झीलगंज ठाकुरवारी गली इलाके में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सशस्त्र बल की सहायता से तुरंत पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राहुल कुमार मिश्रा बताया, जो झीलगंज ठाकुरवारी गली, थाना कोतवाली, जिला गया का निवासी है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में राहुल ने खुलासा किया कि वह और उसका गिरोह लोन और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी करते थे। इसके बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जिसमें एक मोबाइल और 16 स्कैनर बरामद किए गए। गया पुलिस ने इस मामले में कोतवाली थाना कांड संख्या 526/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और धारा 318(4) बीएनएस के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस इस गिरोह के अन्य साइबर फ्रॉड के मामलों की जांच में भी जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार राहुल कुमार मिश्रा का आपराधिक इतिहास पहले से ही संदिग्ध रहा है। चाकन्द थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ कांड संख्या 166/23 के तहत 19 मई 2023 को धारा 467, 468, 471, 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा, वर्तमान में कोतवाली थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके |