मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पुलिस टीम पर हमला करने वाले 11 फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती

On: Wednesday, January 14, 2026 3:25 PM

फतेहपुर|थाना पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 नामजद फरार आरोपियों के घर पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। यह कार्रवाई फतेहपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में वजीरगंज और टनकुप्पा पुलिस के विशेष सहयोग से की गई।

क्या है पूरा मामला?

फतेहपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई कांड संख्या 102/2024 के तहत की गई है। यह मामला पुलिस बल पर जानलेवा हमले से जुड़ा है, जिसमें कुल 21 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। थाना अध्यक्ष के अनुसार, इस केस के कुल 21 आरोपियों में से 10 अभियुक्त पहले ही न्यायालय से जमानत ले चुके हैं। 11 अभियुक्त लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर (फरार) चल रहे थे।

न्यायालय के आदेशानुसार, फरार चल रहे इन सभी 11 अभियुक्तों के खिलाफ इश्तेहार चिपकाने की अवधि बीत जाने के बाद आज कुर्की-जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों के घरों से संपत्ति कुर्क की गई, जिससे इलाके में कानून का उल्लंघन करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।

फतेहपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले और पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। फरार आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की सलाह दी गई थी, लेकिन आदेश की अवहेलना करने पर यह सख्त कदम उठाया गया है।
इस संयुक्त ऑपरेशन में फतेहपुर, वजीरगंज और टनकुप्पा थाने के पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment

    📰 Latest:
    नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |