मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हाजीपुर में रेलवे इंजीनियर पर CBI की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर आलोक कुमार की मेज से करीब 1 करोड़ कैश के बंडल बरामद, कई अफसर हिरासत में

On: Wednesday, November 19, 2025 4:19 PM

न्यूज डेस्क । हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर स्थित निर्माण विभाग के उप मुख्य अभियंता के कार्यालय में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने छापेमारी कर एक बड़े रिश्वत कांड का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान उप मुख्य अभियंता आलोक कुमार को कथित रूप से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने मौके से करीब 98 लाख 81 हजार रुपये से अधिक नकदी भी बरामद की है।

12 घंटे तक चला ऑपरेशन, नोट गिनने को बुलानी पड़ी मशीन

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम सुबह से ही परिसर में सक्रिय थी और तलाशी अभियान देर रात तक चलता रहा। बरामद हुए कैश की मात्रा अधिक होने के कारण नोट गिनती मशीन मंगवानी पड़ी। कार्रवाई में एजेंसी के लगभग एक दर्जन अधिकारी शामिल थे।

टीम ने इंजीनियर के अलावा उनके क्लर्क आलोक दास, कार्यालय अधीक्षक और परियोजना से जुड़े एक अन्य अधिकारी को भी हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि आलोक कुमार मूल रूप से छपरा के रहने वाले हैं, जबकि उनका क्लर्क झारखंड का निवासी है।

चार राज्यों में तलाशी, कई दस्तावेज जब्त

एजेंसी ने बताया कि अब तक 11 स्थानों पर तलाशी की जा चुकी है, जिसमें

  • बिहार के 5 स्थान
  • झारखंड में 1
  • छत्तीसगढ़ में 3
  • पश्चिम बंगाल के 2 ठिकाने शामिल हैं।

तलाशी के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले हैं। अदालत ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति दे दी है।

ठेकेदारों से सांठगांठ का आरोप

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उप मुख्य अभियंता आलोक कुमार पर निजी ठेकेदारों के साथ मिलकर अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है। गलत बिल पास करने, मापन पुस्तिका (MB) में हेराफेरी और घटिया निर्माण सामग्री स्वीकार करने जैसी अनियमितताओं की भी जांच चल रही है। इससे रेलवे को वित्तीय नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। यह मामला 17 नवंबर को पटना में दर्ज किया गया था।

कार्यालय में अफरा-तफरी, अधिकारियों को जैसे-तैसे रोका गया

छापेमारी के दौरान जैसे ही सीबीआई की गाड़ियां हाजीपुर स्टेशन परिसर में दाखिल हुईं, निर्माण विभाग में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी सीधे दूसरी मंजिल पर स्थित उप मुख्य अभियंता के कार्यालय में पहुंचे और सभी कर्मचारियों को वहीं रोक लिया। थोड़ी ही देर में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

दो साल पहले मिली थी हाजीपुर में पोस्टिंग

जानकारी के अनुसार, हाजीपुर–सुगौली रेलखंड से जुड़े निर्माण कार्य की निगरानी के लिए आलोक कुमार को दो वर्ष पहले हाजीपुर में पदस्थापित किया गया था। मुख्य कार्यालय पटना के महेंदू स्थित है, लेकिन प्रोजेक्ट की प्रगति को लेकर वे हाजीपुर कार्यालय से ही काम देख रहे थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |