मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में अवैध बालू माफिया पर बड़ी कार्रवाई, संगठित गिरोह का पर्दाफाश – 30 से अधिक पर केस दर्ज

On: Thursday, October 31, 2024 7:40 PM
विज्ञापन
प्रतीक चित्र

गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के संगठित कारोबार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खनन निरीक्षक काशिफ कमाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाढर नदी के किनारे बालू माफियाओं पर छापा मारा। सुबह 6:15 बजे से 8:00 बजे तक चली इस कार्रवाई में बदउँवा, यशपुर, आमीन और नीमी बालू घाटों पर अवैध खनन और परिवहन के साक्ष्य मिले, जिसमें करीब 27,800 घनफुट बालू की चोरी का अनुमान लगाया गया।

पुलिस टीम की प्रभावी कार्रवाई

छापेमारी के दौरान पुलीस अधिकारी

इस छापेमारी अभियान में फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सतीन प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, जमूई BSAP-11 से हवलदार सूर्यदेव सिंह, सिपाही संजीव कुमार गुप्ता और रंजीत कुमार, और खनन विभाग के गृह रक्षक शभूनाथ पांडेय, रामविलास कुमार, सत्येन्द्र कुमार, और घनश्याम यादव ने संयुक्त रूप से भाग लिया। टीम ने ठोस रणनीति के साथ बालू घाटों पर दबिश दी, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

संगठित गिरोह का खुलासा – बड़े चेहरे आए सामने

छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों से मिली गोपनीय जानकारी में एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जिसमें 30 से अधिक लोग शामिल पाए गए। इनमें राकेश कुमार उर्फ लालू, शंकर यादव, महेन्द्र यादव, विक्रम सिंह उर्फ फोटी, सुजीत कुमार भारती, गुड्डू सिंह और अन्य बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी अपने निजी ट्रैक्टरों और रिश्तेदारों के ट्रैक्टरों का इस्तेमाल कर रातों-रात नदी से बालू चोरी कर उसे बाजार में बेच रहे थे। पुलिस के अनुसार, इनकी अवैध गतिविधियों से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था।

बालू माफियाओं की चालाकी – नाबालिग बच्चों से कराते थे चौकसी

पुलिस ने खुलासा किया है कि ये बालू माफिया न केवल संगठित रूप से काम करते थे, बल्कि अपनी गतिविधियों को छुपाने के लिए नाबालिग बच्चों को मोबाइल देकर घाटों और रास्तों पर निगरानी के लिए तैनात करते थे। जैसे ही पुलिस या प्रशासनिक टीम पास आती, ये बच्चे तुरंत सूचना पहुंचा देते, जिससे ये माफिया आसानी से बालू चोरी में सफल हो जाते।

अवैध बालू खनन पर सख्त कार्रवाई

खनन विभाग की इस कार्रवाई में मिले ठोस सबूतों के आधार पर फतेहपुर थाने में MM(D&R) Act 1957 की धारा 4(1A) और बिहार खनिज नियमावली 2019 के तहत 30 से अधिक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस संगठित गिरोह के सभी सदस्यों पर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध बालू खनन पर प्रभावी रोक लग सके।

बालू माफियाओं पर पुलिस की नजर – जल्द होगी सख्त कार्रवाई

अवैध बालू कारोबार के खिलाफ इस छापेमारी से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि गया जिले में अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ |