मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भारत स्काउट और गाइड ने टिकारी में मनाई गांधी-शास्त्री जयंती, चलाया स्वच्छता अभियान

On: Thursday, October 2, 2025 2:44 PM

टिकारी (गया): भारत स्काउट और गाइड द्वारा प्रकाश विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय, टिकारी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर स्काउट-गाइड कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की और दोनों महान नेताओं के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला संगठन आयुक्त सह जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गोपाल कुमार के देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के संदेशों को आत्मसात करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. कृष्ण प्रसाद यादव, मुख्य जिला आयुक्त पुरंदर सावर्ण, जिला सचिव रणजीत कुमार, स्काउट मास्टर विनोद कुमार यादव, अंबिका प्रसाद सहित कई पदाधिकारी एवं करीब 25 स्काउट-गाइड छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |