मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: आठ शातिर अपराधी हथियार व मोबाइल के साथ धराए

On: Thursday, September 25, 2025 3:11 PM

बेलागंज। पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी चाँद बाजितपुर इलाके से की गई, जहां यह सभी किसी गंभीर वारदात की योजना बना रहे थे। पुलिस कार्रवाई में एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और आठ मोबाइल फोन जब्त किए गए।

एसएसपी के आदेश पर जिले में अवैध हथियार व आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बेलागंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक अपराध की तैयारी में जुटे हैं। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस ने तकनीकी शाखा और एसटीएफ की टीम के साथ छापेमारी की और सभी आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान मुन्‍ना कुमार, सचिन कुमार, मोहम्मद सोहेल, राजा कुशवाहा, गौरव कुमार, कुमार सोनू, संतोष कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में मुन्‍ना कुमार से लोडेड पिस्तौल और मोबाइल, सचिन कुमार से लोडेड देसी कट्टा, कारतूस व मोबाइल जबकि अन्य छह के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए।थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके आपराधिक नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार और अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा। इस सफलता से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और अपराधियों में खौफ देखने को मिला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |