मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के बेलागंज में देर रात बवाल: जन सुराज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी मो. अमजद अली पर फायरिंग का आरोप, ग्रामीणों ने छीना हथियार

On: Sunday, August 17, 2025 4:53 PM

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के भलूआ वन गांव में शनिवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में बेलागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मो. अमजद भी शामिल हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, देर रात कुछ लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी मुलाकात पूर्व प्रत्याशी मो. अमजद से हो गई। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि तनाव के बीच मो. अमजद ने ग्रामीणों को डराने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अमजद से हथियार छीन लिया और अपने कब्जे में ले लिया।

video

सूचना मिलते ही बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मौके से बरामद हथियार पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने झड़प में घायल मो. अमजद, मो. अलीमुद्दीन, मो. तुफैल, मो. नाजिर सहित अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलागंज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मो. अमजद और मो. नाजिर को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। मामले में मो. अमजद के बयान पर नौ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के मो. नाजिर के बयान पर मो. अमजद सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल की तैनाती कर हालात पर नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |