मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पत्रकार पर फर्जी मुकदमे के खिलाफ ‘द राजपूत ऑफ बिहार’ का विरोध प्रदर्शन, BDO का किया पुतला दहन

On: Tuesday, March 18, 2025 9:34 AM

वजीरगंज (गया) : अतरी प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पूजा कुमारी पर एक दैनिक अखबार के एक पत्रकार के खिलाफ फर्जी SC/ST एक्ट का मामला दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए ‘द राजपूत ऑफ बिहार’ ने कड़ा विरोध जताया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष मंतोष सिंह के नेतृत्व में वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय गेट पर BDO का पुतला दहन किया गया और वजीरगंज प्रखंड बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। मंतोष सिंह ने कहा, “पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर दबाव बनाना बेहद निंदनीय है। यदि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर फर्जी मुकदमा वापस नहीं लेता, तो हमारा आंदोलन और तेज होगा।”

प्रदर्शनकारियों ने मुकदमे को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए इसे पत्रकारों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई करार दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामला जल्द वापस नहीं लिया जाता, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगा। इस मौके पर डॉ. नौलेश सिंह, पारस सिंह, रविंद्र सिंह, विवेक सिंह, मंटू पांडे ,आनंद पांडे, मुन्ना सिंह, गोलू सिंह, अभिजीत सिंह, छोटे सिंह ,अजय राजपूत सहित संस्था के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |