मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार; दो युवक पुलिस की सख्ती देख मौके से फरार

On: Sunday, August 17, 2025 3:48 PM

टिकारी संवाददाता: खनन विभाग की टीम ने पंचानपुर थाना क्षेत्र से अवैध उत्खनन कर बालू की ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। साथ ही ट्रैक्टर चालक को भी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर खान निरीक्षक प्रखर प्रज्ञा के आवेदन पर लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। प्रखर प्रज्ञा ने अपने शिकायत में कहा है कि खनन विभाग की टीम पंचानपुर थाना की पुलिस के साथ कुसाप ग्राम के समीप से एक बालू लदे ट्रैक्टर को चालक सहित हिरासत में लिया है।

जिसके बाद बाइक सवार दो लोग वाहन छुड़ाने का प्रयास करने लगे। पुलिस की सख्ती के बाद दोनो युवक बाइक सहित भाग निकले। गिरफ्तार चालक पंचानपुर थाना क्षेत्र के मतई ग्राम निवासी सत्येन्द्र कुमार से जब दोनो युवकों के बारे में पूछताछ की तो उसकी पहचान कुसाप ग्राम निवासी प्रमोद शर्मा व शहवाजपुर ग्राम निवासी धीरज कुमार के रूप में बताई गई। चालक के अनुसार दोनो युवक बालू की अवैध खनन और बिक्री करते है। मामले को लेकर पंचानपुर थाना में सुसंगत धारा के तहत कांड दर्ज किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |