मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतरी थानाध्यक्ष ने ब्लेड से काटी हाथ की नसें, देर रात अस्पताल में भर्ती

On: Monday, August 11, 2025 7:44 AM

गया। जिले के अतरी थाना परिसर में देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार (30) ने अपने सरकारी आवास में ब्लेड से दोनों हाथों की नसें काट लीं। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत अभी स्थिर बताई है।

DSP का कॉल न उठने पर खुला मामला

सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे ड्यूटी से लौटकर थानाध्यक्ष अपने क्वार्टर में आराम करने चले गए थे। रात लगभग 12 बजे DSP सुरेंद्र सिंह ने उन्हें कॉल किया, लेकिन रिस्पॉन्स नहीं मिला। बार-बार कोशिश के बावजूद कॉल न उठने पर एक अन्य पुलिसकर्मी को जांच के लिए भेजा गया।

जब पुलिसकर्मी क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। आशंका होने पर दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया गया, जहां खून फैला हुआ था और थानाध्यक्ष बेहोश पड़े थे।

बाएं हाथ में ज्यादा चोट, दाहिने में हल्की
अतरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर चंद्रमणि ने बताया कि थानाध्यक्ष के दोनों हाथों की नसें कटी हुई थीं। बाएं हाथ में गहरा कट और दाहिने हाथ में हल्की चोट थी। देर रात टांके लगाए गए और सुबह करीब साढ़े चार बजे उन्हें होश आया।

कारणों की जांच में जुटी पुलिस
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। विस्तृत जानकारी मिलते ही मीडिया को उपलब्ध कराई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके |