मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में अशोक चौधरी का वादा – “बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे”

On: Tuesday, October 29, 2024 8:50 PM

बेलागंज। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य को एक विकसित श्रेणी में लाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उनके नेतृत्व में, राज्य का हर क्षेत्र एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री की इस पहल को आगे बढ़ाते हुए बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान यह संदेश दिया।

श्री चौधरी ने कहा कि 2005 में बिहार में बदतर कानून-व्यवस्था और गिरती अर्थव्यवस्था को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मजबूत नेतृत्व से संभाला और अब तक विकास की एक अनूठी मिसाल कायम की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार के कोने-कोने में सड़कें, पुल, और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हुआ है, लेकिन बेलागंज क्षेत्र पिछले 34 वर्षों से उपेक्षित रहा है। उन्होंने जनता से 35 साल बनाम एक साल के विकास की अपील करते हुए कहा कि इस बार बदलाव की बयार बेलागंज में लाना बेहद जरूरी है।

चौधरी ने भरोसा दिलाया कि अगर इस बार जनता ने उनके उम्मीदवार को समर्थन दिया, तो बेलागंज को विकास की दौड़ में आगे ले जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बेलागंज में प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के अवसर पर किया गया था। इस मौके पर जदयू के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, पूर्व विधायक प्रो. कृष्णनंदन यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |