मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक

On: Friday, April 17, 2026 10:37 PM

हवेली खड़गपुर (मुंगेर): सुविख्यात चित्रकार और पद्मविभूषण आचार्य नंदलाल बोस की जन्मस्थली हवेली खड़गपुर में बिहार कला मंच, पटना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय समकालीन कला प्रदर्शनी ‘अभिव्यंजना’ का गुरुवार, 16 अप्रैल को भव्य समापन हो गया। आचार्य नंदलाल बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी में बिहार के कोने-कोने से आए कलाकारों ने अपनी पेंटिंग्स, फोटोग्राफी और मूर्तिकला का शानदार प्रदर्शन किया। स्थानीय क्यू मैक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महान कलाकार स्व. बोस की विरासत को सम्मान देना और समकालीन कला को एक मंच प्रदान करना था।

आयोजन के दौरान पद्मश्री श्याम शर्मा के नेतृत्व में बिहार के कई प्रतिष्ठित कलाकारों ने स्व. बोस के निवास स्थान पर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी कालजयी कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस प्रदर्शनी में गया जी के कलाकारों का विशेष दबदबा रहा, जहाँ वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा के मार्गदर्शन में चयनित कलाकार फरहाना इमाम, प्रवीण कुमार, निशा लाज, प्रियंका सिन्हा, मिनेश कुमार और रोहित कुमार की पेंटिंग्स को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही गौरव की मूर्तिकला और रूपक सिन्हा की फोटोग्राफी ने भी आगंतुकों को बेहद प्रभावित किया।

इस भव्य कला प्रदर्शनी में डॉ. अजय कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार बच्चन, वीरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार साहनी, सत्या सार्थ, निशि कुमारी, स्मिता पराशर, डॉ. धनंजय कुमार और श्याम कुमार साहनी सहित बिहार के कई नामी-गिरामी कलाकार मौजूद रहे। हवेली खड़गपुर में पहली बार आयोजित इस तरह की बड़ी कला प्रदर्शनी को लेकर स्थानीय लोगों और कला प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कला की बारीकियों को समझा। स्थानीय जनमानस ने इस सफल आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
ब्यूरो रिपोर्ट, मुंगेर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |