न्यूज शेयर करें

गया के फतेहपुर प्रखंड प्रमुख पद के लिए चल रहे चर्चा पर गुरुवार को विराम लग गया। पूर्व प्रमुख अनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रीना देवी को 5 मतों से पराजित किया। वहीं रणधीर यादव ने उप प्रमुख पद पर 6 मतों से दिलीप यादव को हराकर कुर्सी अपने नाम कर लिया। आपको बता दें पिछले चुनाव में रणधीर यादव को एक वोट से हार का सामना करना पड़ा था।फतेहपुर प्रखंड में 25 पंचायत समिति हैं। इनमें से 24 पंचायत समिति सदस्य  ने ही चुनाव के दौरान भाग लिया। धराहारा के पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थिति रही। सदर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नामांकन की प्रक्रिया हुई। प्रमुख पद के लिए मोरहे पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनीता देवी एवं नगवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने नामांकन कराया। अनीता देवी के पक्ष में 14 पंचायत समिति सदस्यों  ने मतदान किया। वही रीना देवी के पक्ष में 9 सदस्यों ने मतदान किया। जिसमे एक मत रद्द हो गया।

Filr photo

डुमरीचटटी की रहने वाले अनिता देवी मोरहे पंचायत का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनीता देवी 2016 से 2021 तक फतेहपुर प्रखंड प्रमुख रह चुकी है। दूसरी बार 2021 में ही प्रमुख पद के लिए चुनाव मैदान में अनीता देवी उतरी थी। हालांकि वह चार मतों से पराजित हो गई थी। अनीता देवी के प्रमुख बनाने में उनके पति मनोज साव का बड़ा योगदान था। हालांकि 2023 में अचानक मनोज साव की मौत हो जाने के बाद अनीता देवी अकेले ही राजनीति में संघर्ष करती रही। पति के खोने के 1 साल के अंदर ही दूसरी बार फतेहपुर प्रखंड प्रमुख बनकर इतिहास बनाया है।

Categorized in:

Politics,

Last Update: February 15, 2024