मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलवे स्टेशन पर परिवार से बिछड़ गया नेपाल का एक अबोध बालक, एसएस ने ट्रेन रुकवा कर परिजनों को बुलाकर किया सुपुर्द

On: Sunday, January 21, 2024 3:02 PM

देवब्रत मंडल

रेलवे का तंत्र आज इतना विकसित और प्रणाली अपडेट है कि यात्रियों के साथ यदि थोड़ी सी मुसीबत खड़ी होती है संबंधित रेल पदाधिकारी उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए त्वरित कार्यवाही शुरू कर दिया करते हैं। विशेषकर जहां तक यात्री सुविधाओं की बात करें तो रेल मंत्रालय का इस पर विशेष फ़ोकस भी है। ऐसे में यात्रियों को सेवा प्रदत्त करा रहे जिम्मेदार पदाधिकारी के साथ साथ स्टेशन अधीक्षक की भी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इसी क्रम में रविवार को गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर वन पर एक अबोध बालक सिसक सिसक कर रो रहा था। जिस पर स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार की नजर पड़ी तो बालक को अपने चैंबर में ले गए। पूछताछ की तो पता चला कि बालक नेपाल का रहनेवाला है जो आसनसोल-वाराणसी मेमू सवारी गाड़ी से अपने परिवार के साथ सफर पर था। जिसके परिवार के सदस्य ट्रेन से आगे बढ़ गए हैं।
स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि तुरंत ही काष्ठा और परैया स्टेशन मैनेजर को कॉल कर बालक के परिवार के सदस्यों को उतरवाया। काष्ठा स्टेशन आने वाली 12818 स्वर्णजयंती झारखंड एक्सप्रेस को तथा 18639 को परैया में रुकवा कर बालक के परिवार के सदस्यों को गया जंक्शन पर बुलाया। इसके बाद बालक  छलटी पाल(10वर्ष) को सुपुर्द कर दिया। इस नेक काम में आरपीएफ़ और स्टेशन मैनेजर आरके भारती और एसएस कार्यालय के स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा। इसके लिए नेपाल के यात्रियों ने रेलवे और पदाधिकारी व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें इसके पहले भी बिछड़े परिवार को यात्री को मिलाने का काम यहां के एसएस के द्वारा किया जा चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे |