मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अमृत भारत ट्रेन की रेक में आई तकनीकी खराबी, गया जंक्शन के वाशिंग पिट लाइन पर मेन्टेन्स के लिए लाई गई

On: Thursday, August 14, 2025 6:30 PM

✍️देवब्रत मंडल

गया जी से नई दिल्ली के लिए या फिर अयोध्या नगरी के लिए अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ किया जाना है। तिथि लगभग तय है कि जिस दिन गया जी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे तो पूरी संभावना है कि अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा लेकिन इस संबंध में खुलकर कोई रेल पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

गया जी से नई दिल्ली के लिए या फिर अयोध्या नगरी के लिए अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ किया जाना है। तिथि लगभग तय है कि जिस दिन गया जी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे तो पूरी संभावना है कि अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा लेकिन इस संबंध में खुलकर कोई रेल पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

अमृत भारत की यह रेक गुरुवार को गया जंक्शन के न्यू कोचिंग कॉम्प्लेक्स(वाशिंग पिट लाइन) पर दोपहर बाद लाया गया है। जिसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए इसके एक्सपर्ट ने बताया कि ट्रेन आइसोलेट हो जा रही है। इसके बारे में उन्होंने बताया कि आइसोलेट का सीधा संबंध प्रेशर से है। जिसे आम भाषा में वैक्यूम करने(चेन पुलिंग) के कारण जो स्थिति उत्पन्न होती है वही तकनीकी खराबी आ रही है जिसे दूर किया जा रहा है।

इस ट्रेन में इंजन दोनों तरफ है। एक पैंट्री कार का कोच है। एक रेलकर्मी ने बताया कि 22 कोच का लोड(रेक) है। इधर, ट्रैफिक विभाग के परिचालन से जुड़े रेलकर्मी ने बताया कि अमृत भारत ट्रेन की रेक गया पहुंच चुकी है। तैयारियां शुरू कर दी गई है लेकिन कहां के लिए और कब इस ट्रेन का शुभारंभ किया जाना है, इस संबंध में वरीय अधिकारियों की तरफ से कोई निर्देश प्राप्त अबतक नहीं हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |