न्यूज शेयर करें

टिकारी संवाददाता: भाजपा द्वारा रविवार को टिकारी में ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे टिकारी विधानसभा क्षेत्र के पुराने वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद सुशील कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सौभाग्य है कि पार्टी से जुड़ी तीन पीढियां जनसंघ, भाजपा और अब के नये युवा के साथ समागम है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को उतनी ही अहमियत देती है जितना पार्टी के शीर्ष नेताओं को। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का यह अद्भुत समागम टिकारी विधानसभा के लिए ऐतिहासिक दिन बना दिया है।

लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इकलौती पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का ख्याल और अपने संकल्पों को पूरा करती है। विधानसभा प्रभारी भोजपुरिया बाबा ने आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के पांचों मण्डल टिकारी नगर, टिकारी उत्तरी, दक्षिणी, कोंच उत्तरी व दक्षिणी के ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सांसद द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मण्डल अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया व संचालन संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर संयोजक बबलू सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू,  जिला उपाध्यक्ष अनुज शर्मा, अनिल शर्मा, धनराज शर्मा, महावीर प्रसाद जैन, करुणा कुमारी, कुंदन कुमार, देवेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, अनिल पासवान, रमेश कुमार, प्रभाष आनंद, सुधीर टूटू, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in:

Politics,

Last Update: November 5, 2023