न्यूज शेयर करें

टिकारी संवाददाता: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजनंदन यादव का टिकारी प्रखंड कांग्रेस द्वारा पंचानपुर में भव्य स्वागत किया गया। उक्त दोनों कांग्रेसी नेता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शत्रुघ्न शरण सिंह के गया में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत वापस पटना लौट रहे थे। इसी क्रम में पंचानपुर बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अखिलेश प्रसाद सिंह ने पंचानपुर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनके बताएं मार्गो पर चलने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सत्येंद्र नारायण, बृजमोहन शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ नीपू शर्मा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान, रामचंद्र पासवान, मोहन पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Categorized in:

Gaya, Politics,

Last Update: November 5, 2023