मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सहायक निदेशक नियोजन भरत जी राम के पुत्र अमन राज ने परिवार और जिले का बढ़ाया मान, बीएचयू में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

On: Monday, December 16, 2024 5:11 AM

देवब्रत मंडल

कहते हैं यदि आप में लगन, मेहनत करने का जज्बा हो तो किसी भी क्षेत्र में प्रतिभा अपनी जगह स्वयं बना लेती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है गया के पूर्व सहायक निदेशक(नियोजन) श्रम संसाधन विभाग भरत जी राम के पुत्र अमन राज ने। अमन राज बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विषय में स्नातक प्रतिष्ठा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर अपने परिवार, गांव घर एवं सीवान जिले का नाम रोशन किया है। जिसे बीएचयू में आयोजित दीक्षांत समारोह में इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया है।

अमन राज के पिता भरत जी राम गया जिले में 2019-22 तक सहायक निदेशक नियोजन के पद पर रहे। वर्तमान में सहरसा जिले में इसी पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। अमन का तीन भाई बहनों में मध्य स्थान है। इनकी बड़ी बहन आशा इतिहास विषय में पटना विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर कीं। दो बार नीट की परीक्षा में सफलता हासिल कर सिविल सेवा के लिए तैयारी कर रही हैं।
मूल रूप से सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड के जसौली गांव में जन्मे अमन राज की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा मशरख, गुवाहाटी मोतिहारी और दिल्ली में हुई। छोटा भाई आशीष राज इस बार आयोजित होने वाले 10 वीं की परीक्षा में शामिल होने वाला है।

अमन का कहना है कि फिलहाल बीएचयू में ही अंग्रेजी विषय से एमए करूंगा, लेकिन उनका लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश की सेवा करने की है। जिसकी भी तैयारी शुरू कर दी है।
अमन की इस उपलब्धि पर पिता भरत जी राम कहते हैं कि अमन बचपन से ही मेधावी छात्र है। उन्होंने कहा कि पुत्र की इस उपलब्धि से हम माता पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र लगन और मेहनत कर पढ़ाई करें तो जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। बच्चों को मेहनत करते रहना चाहिए। एक न एक दिन सफलता प्राप्त होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया-पटना NH-22 पर भीषण सड़क हादसा, बेलागंज के नेउरी में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गांव में मातम | बड़ी कार्रवाई: बाराचट्टी पुलिस ने 144 किलो मादक पदार्थ के साथ 4 को दबोचा, हजारीबाग के तस्कर गिरफ्तार | डोभी में आसमानी बिजली का कहर, बकरी चराने गए बुजुर्ग की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा सन्नाटा | BREAKING: सिंधुगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी | गया के युवा कवि और लेखक प्रमोद मिश्रा अपनी रचनाओं से बना रहे हैं अलग पहचान | BREAKING: बेला स्टेशन के पास मृत युवक की हुई पहचान, कोंच प्रखंड की पूर्व सरपंच का निकला पुत्र; नेहोरा मोड़ पर भारी हंगामा | गया: बेलागंज के शेरपुर में युवक की नृशंस हत्या, ईंट-पत्थरों से कुचलकर उतारा मौत के घाट; इलाके में दहशत | BREAKING NEWS: गया-पटना रेलखंड पर हादसा; बेला स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस | मात्र ₹300 की मजदूरी के लिए मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, ठेकेदार और परिजनों पर हमले का आरोप | मगध रेंज में ‘सिंघम’ की धमाकेदार वापसी: आईपीएस विकास वैभव ने संभाला आईजी का पदभार, अपराधियों को दी जीरो टॉलरेंस की चेतावनी |