मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र अब 19 तक रहेंगे बंद

On: Tuesday, January 16, 2024 9:29 AM

देवब्रत मंडल

गया जिले में जारी शीतलहर के प्रकोप से स्कूली बच्चों को बचाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सह दंडाधिकारी ने आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के शैक्षणिक गतिविधियों पर 19 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया है। डीएम सह दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अपने एक आदेश में बताया है कि गया जिले के अंतर्गत सुबह और शाम के समय कम तापमान रहने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए उन्होंने अपने पूर्व के आदेश ज्ञापांक 203/विधि, दिनांक 12.01.24 द्वारा गया जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग – 8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 16.01.2024 तक प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गया जिले में शीतलहर जारी है एवं आगे भी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में उन्होंने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत गया जिला के सभी सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों सहित)/निजी विद्यालयों/ निजी कोचिंग संस्थानों में वर्ग 8 तक शैक्षणिक गतिविधियों पर 19.01.2024 तक प्रतिबंध विस्तारित करता हूँ। उन्होंने बताया कि वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व के आदेश के अनुरुप पूर्वाह्न 10:45 बजे से अपराहन 03:00 बजे के बीच पर्याप्त सावधानी के साथ जारी रहेंगी। यह आदेश दिनांक 17.01.2024 से लागू होगा एवं जो 19.01.2024 तक प्रभावी
रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |