मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अवैध हथियार के एक सप्लायर को अलीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

On: Monday, November 25, 2024 2:29 PM

टिकारी संवाददाता:टिकारी अनुमंडल के अलीपुर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि विगत 22 नवम्बर को अलीपुर थानाक्षेत्र के डिहुरा बाजार से खुटवर निवासी जितेन्द्र कुमार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति ने पूछताछ में आर्म्स सप्लाई करने वाले सप्लायर की जानकारी दी थी। सूचना का सत्यापन करा व तकनीकी माध्यम से जानकारी जुटा पुलिस ने मउ ग्राम निवासी बलिराम शर्मा के पुत्र रामदीप शर्मा उर्फ डीपी शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

रामदीप ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने ही जितेंद्र को मउ अपने घर बुलाकर हथियार दिया गया था। रामदीप का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है व रामदीप आर्म्स सप्लाई का धंधा करता है। पुलिस अब रामदीप वे जितेंद्र की निशानदेही पर हथियार तस्करों के सिंडिकेट को जानने में जुटी है। थानाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |