मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की मौत

On: Thursday, August 14, 2025 10:53 AM

✍️ देवब्रत मंडल

अजमेर से चलकर सियालदह को जाने वाली 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के आने का इंतजार पुलिस कर रही है। रेलवे सूत्रों ने बताया कि कंट्रोल द्वारा सूचना मिली थी कि अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में सफर कर रहे एक यात्री की तबियत बिगड़ गई है। इसकी सूचना डिप्टी एसएस कार्यालय को मिली थी।

यहां से इसकी सूचना गया रेल अनुमंडल अस्पताल को दी गई। जहां से चिकित्सा पदाधिकारी व पैरामेडिकल स्टाफ गया जंक्शन पर पहुंचे। रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रेन अपने निर्धारित समय से पूर्व(बिफोर) सुबह 7:44 में आ गई थी। चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो यात्री को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृत यात्री को प्लेटफॉर्म पर उतारा गया।

आगे की कार्रवाई गया रेल थाना की पुलिस द्वारा की जा रही है। बताया गया कि मृतक पश्चिम बंगाल का रहनेवाला अल्पसंख्यक समुदाय का है। जिनके परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने का इंतजार रेल पुलिस कर रही है। जिनके आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया के डोभी में बड़ा हादसा: कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से 4 ग्रामीणों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | IG विकास वैभव के 90 दिन: मगध में पेश की ‘सुशासन’ की नई मिसाल, 12 दागियों पर एक्शन, 10 हजार फरियादियों के लिए बने उम्मीद की किरण | मगध रेंज आईजी विकास वैभव का बड़ा एक्शन: दुष्कर्म के आरोपी को छोड़ने के आरोप में थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड | फतेहपुर प्रखंड के रघवाचक गांव से गाजे-बाजे के साथ कांवरियों का जत्था देवघर रवाना | गया के फतेहपुर में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे 28 वर्षीय युवक की झुलसकर मौत | अब रिचार्ज वाले को कभी मत बताना अपना असली मोबाइल नंबर! BSNL का ‘कवच’ फीचर बना महिलाओं के लिए डिजिटल वरदान | फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 600 लीटर अवैध शराब के साथ 4 बाइक जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार | गया में खौफनाक वारदात: शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश | तेजस्वी के आरोपों पर LIB का ‘हल्ला बोल’: बेदाग IPS विकास वैभव पर ओछी सियासत बंद करे विपक्ष | संडेशवर के नवीन को मिला विशिष्ट रेल सेवा सम्मान |