मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में अजय पासवान–कुमार सर्वजीत का शक्ति प्रदर्शन, कुमार सर्वजीत के सम्मेलन से जुड़े तेजस्वी यादव वीडियो कॉल के ज़रिए

On: Friday, September 19, 2025 3:54 PM

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फतेहपुर प्रखंड में शुक्रवार को राजद ने शक्ति प्रदर्शन किया। एक ओर डुमरी चट्टी में पूर्व विधायक अजय पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ, तो दूसरी ओर पुरनी बथान में पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत ने अपनी ताकत दिखाई। दोनों जगहों पर राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।सम्मेलनों में स्थानीय मगही और भोजपुरी कलाकारों ने प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। साथ ही, महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित भी किया गया। दोनों सभाओं में तेजस्वी यादव की महत्वाकांक्षी “माई-बहिन योजना” का व्यापक प्रचार किया गया।

पुरनी बथान में आयोजित कुमार सर्वजीत के कार्यकर्ता सम्मेलन

इस बीच, पुरनी बथान में आयोजित कुमार सर्वजीत के सम्मेलन के दौरान एक बड़ा आकर्षण उस समय देखने को मिला जब राजद नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल कर सीधे मंच से कार्यकर्ताओं और उपस्थित भीड़ का हालचाल लिया। भीड़ ने तालियों और नारों के बीच उनका स्वागत किया, जिससे माहौल और जोशीला हो गया। राजद के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों जगह यह संदेश दिया कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव जिसे भी बोधगया से उम्मीदवार बनाएंगे, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसकी जीत सुनिश्चित करेंगे।

फतेहपुर बाजार और चौक-चौराहों पर चर्चा का मुख्य विषय यह है कि अजय पासवान और कुमार सर्वजीत, दोनों ही बोधगया सीट से टिकट की दौड़ में हैं। पिछले दो महीनों से दोनों अपने-अपने स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। एक ही दिन बड़े सम्मेलन कर उन्होंने पार्टी नेतृत्व को यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे ही सीट के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |