मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत, टिकारी में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों संग मनाया जश्न

On: Saturday, February 8, 2025 3:51 PM

टिकारी संवाददाता: दिल्ली में 27 वर्षों बाद भाजपा की जीत पर शनिवार को टिकारी शहर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। साथ ही लोगों के बीच मिठाई बांटी। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में बुढ़वा महादेव स्थान से बैंड बाजे के साथ निकली जुलूस जयकारा लगाते हुए बेलहड़िया मोड़ से बापस लौटकर समाप्त हो गई। जैन ने बताया कि दिल्ली में आप सरकार में हुई भ्रष्टाचार और केजरीवाल की अहंकार ने उसे हरा दिया।

अब मोदी की गारंटी का डंका दिल्ली में भी बज गया जो भाजपा की एक बड़ी उपलब्धि वाला जीत के रूप में है। विजय जुलूस में पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्पा चौरसिया, विजय गुप्ता, गणेश प्रसाद, शशि प्रियदर्शी, महिला नेत्री सिंधु जैन, माया सिंह, शिव बल्लभ मिश्र, मनोज गुप्ता, प्रभात चंद्र गुप्ता, राजकुमार पासवान, लक्ष्मी कुशवाहा, अर्जुन सिंह, अरुण प्रियदर्शी, दीपक वर्मा, गुड्डू जी, प्रिंस कुमार, रमेश दास, किशोर रावत सहित दर्जनों लोगों की उपस्थिति पाई गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |